जो दल राम का नहीं हुआ वो जनता का क्या होगा: सतीश चंद्र

Samachar Jagat | Saturday, 05 Nov 2016 07:34:19 PM
BSP leader Satish Chandra attack on BJP

बलरामपुर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अनुसांगिक संगठनों ने राम मंदिर के नाम पर करोड़ो रूपए इकट्ठा किए।

मिश्र आज यहां पार्टी द्वारा आयोजित भाईचारा कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने 2014 में जनता से झूठे वायदे कर प्रदेश में 73 सीटें हासिल की थी। केन्द्र में सरकार के गठन के बाद भाजपा जनता को भूल गई।

भाजपा और अनुसांगिक संगठनों ने राम मंदिर के नाम पर करोड़ों रूपये इक_ा कर अपनी तिजोरियां भर ली और अब कहते हैं राम मंदिर उनके एजेंडे में नहीं है।

उन्होने कहा, जो दल राम का नहीं हुआ वो जनता का क्या होगा। मोदी सरकार ने किसानों के बजाय पूंजीपतियों का कर्जा माफ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को किसानों के बारे में भी सोचना चाहिए।

मिश्र ने प्रदेश में सत्तारूढ समाजवादी पार्टी (सपा) पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी और परिवार में घमासान के कारण सरकार का जनता की तरफ कोई ध्यान नहीं है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। 

 

 

 

 

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.