बसपा से सावधान रहे जनता : अखिलेश यादव

Samachar Jagat | Saturday, 25 Feb 2017 01:58:22 PM
BSP are wary of people : Akhilesh Yadav

सिद्धार्थनगर (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनता को बसपा से सावधान रहने की नसीहत देते हुए शनिवार को कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती कभी भी भाजपा के साथ समझौता कर सकती हैं। अखिलेश ने यहां चुनावी जनसभा में कहा कि बीजेपी के लोग गुमराह कर रहे हैं। बीजेपी के लोग कुछ भी कर सकते हैं।

बसपा से भी सावधान रहने की जरूरत है। वे मायावती कभी भी बीजेपी से समझौता कर सकती हैं। दरअसल वह बीजेपी की मदद कर रही हैं। इससे पहले भी कई मौकों पर अखिलेश चुनावी रैलियों में बसपा को अवसरवादी करार देते हुए कह चुके हैं कि मौका पडऩे पर वह भाजपा के साथ समझौता कर सकती है।

पूर्व में भी मायावती ने बीजेपी नेताओं को राखी बांधी है और आगे भी वह रक्षाबंधन मना सकती हैं। उन्होंने कहा कि सपा गरीबों की पार्टी है। किसानों की मदद करने वाली पार्टी है। आने वाले समय में और सुविधाएं देंगे। सपा को अपने आकलन में जनता अन्य दलों से बेहतर पएगी।

बसपा की सरकार नहीं बन रही, यह बात सब जानते हैं। अन्य सभी राजनीतिक दल इसी चक्कर में हैं कि कहीं केवल सपा ही आगे नहीं निकल जाए। अखिलेश ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनायीं तो वर्तमान चुनाव के लिए जारी घोषणापत्र में किए गए वायदे भी दोहराएं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.