लड़के ने अधेड़ महिला को किया जबरन किस, होंठ कटकर पड़ा जमीन पर

Samachar Jagat | Monday, 20 Mar 2017 10:41:29 AM
boy forced an older woman, forcibly chopped, hot cut

महाराष्ट्र। पुलिस को एक ऐसे लड़के की तलाश है जिसने सोइन कोलीवाड़ा की एक हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाली 50 वर्षीय महिला को जबरदस्ती किस करते हुए उसका होंठ काट दिया।

पुलिस की और से मिली जानकारी के अनुसार जब महिला घूमने के लिए अपने घर से बाहर निकली तो एक लड़का उसके पास पहुंच गया और महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा। 

लड़के ने महिला को इतनी बेरहमी से किस किया कि उसने महिला के होंठ का एक हिस्सा काट दिया। घटना का पता चलने पर जब महिला का बेटा और पति घटना स्थल पर पहुंचे  तो वहां उन्होंने पाया कि महिला का निचला होंठ जमीन पर कटा पड़ा था।

महिला ने नशे में धुत लड़के को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन वह वहां से भाग निकला। जिसके बाद महिला को इलाज के लिए तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान के लिए पुलिस की एक टीम सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

यह पहली घटना नहीं है जहां पर किसी महिला के साथ बदसलूकी की गई है। इससे पहले देश के अन्य शहरों से भी इस प्रकार के खबरें सामने आई हैं।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.