मध्यप्रदेश के दोनों उपचुनावों में भाजपा आगे

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2016 11:01:57 AM
Both the BJP ahead of the elections in Madhya Pradesh

भोपाल। मध्यप्रदेश के शहडोल लोकसभा और नेपानगर विधानसभा उपचुनावों में सत्तारूढ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशियों ने महत्वपूर्ण बढत हासिल कर ली है।अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित शहडोल संसदीय क्षेत्र में पांच चक्रों की गणना के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्य सरकार के मंत्री ज्ञान सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की हिमाद्री भसह से लगभग 18 हजार मतों से आगे चल रहे हैं।

इसके अलावा अनुसूचित जनजाति के लिए ही सुरक्षित नेपानगर विधानसभा उपचुनाव में मंजू दादू कांग्रेस के अंतर भसह से नौ चक्रों की गणना के बाद लगभग बारह हजार मतों से आगे हैं।क्षेत्रों में आज सुबह आठ बजे से सख्त सुरक्षा प्रबंध के बीच डाक मतपत्रों की गिनती के साथ मतगणना का कार्य प्रारंभ हो गया था।

दोनों क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए 19 नवंबर को मतदान हुआ था। शहडोल में शनिवार को हुए मतदान में 66 प्रतिशत मतदाताओं ने और नेपानगर में 71. 25 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। दोनों ही उपचुनावों में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच है।शहडोल लोकसभा उपचुनाव भाजपा सांसद दलपत सिंह परस्ते के निधन और नेपानगर विधानसभा उपचुनाव भाजपा विधायक राजेन्द्र दादू के निधन के कारण हो रहा है।



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.