भाजपा युवा मोर्चा के आपराधिक छवि वाले पदाधिकारी हटेंगे

Samachar Jagat | Tuesday, 17 Jan 2017 07:56:29 PM
bjp yuva morcha functionary criminal deviate

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा है कि राजस्थान के संगठनात्मक ढांचे में परिवर्तन किया जाएगा और आपराधिक छवि वाले पदाधिकारियों का हटाया जाएगा।

सैनी ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि आगामी दिनों में प्रदेश स्तर पर नई टीम बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन में नीचले स्तर पर आपराधिक छवि के कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाया गया है तो उन्हें भी हटाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि संगठन श्रमिकों के लेबर कार्ड बनाने के लिए गांव गांव तक अभियान चलाएगी जिससे समाज में गरीबी का खात्मा हो सकेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब साठ से सत्तर लाख श्रमिक हैं और उनमें से करीब पंद्रह लाख के कार्ड बनकर जारी हो चुके हैं जिनसे श्रमिकों का जीवन स्तर सुधरा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास श्रमिक कल्याण कोष का सोलह सौ करोड़ रूपये है जो कार्ड बनने पर श्रमिकों के पारिवारिक हितों के लिए दिया जाएगा। उन्होंने बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को आगामी दिनों में मजबूत कर अगला विधानसभा एवं बाद में लोकसभा चुनाव जीतने का लक्ष्य रखा है। सैनी ने यहां दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर में दर्शन किए।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.