ईवीएम में छेड़छाड़ के कारण धौलपुर में बीजेपी को मिली जीत: रेहाना रियाज

Samachar Jagat | Friday, 14 Apr 2017 12:39:57 PM
BJP wins Dholpur due to tampering EVMs: Rehana riaz

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर विधानसभा सीट पर भाजपा की शोभा रानी कुशवाहा को मिली जीत के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगया है। महिला कांग्रेस की राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि धौलपुर उपचुनाव में बीजेपी की जीत का कारण ईवीएम के साथ छेड़छाड़ है।

रेहाना ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह से यूपी में ईवीएम मशीनों से छेड़छाड़ की गई है वैसे ही धौलपुर में भी की गई है। जिस कारण भाजपा उम्मीदवार को जीत हासिल हुई है। रेहाना रियाज ने झुंझुनूं में यह बयान दिया है। उन्होंने धौलपुर उप चुनाव में भाजपा की जीत को ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी का नतीजा बताया है।

उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक दिन पूर्व ही मामले को लेकर राष्ट्रपति से भी मुलाकात की थी और उन्हे पूर मामले के बारे में अवगत कराया था। विपक्ष ने राष्ट्रपति से मांग की थी कि वे ईवीएम मशीनों की जांच कराए। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.