पंचायत राज, निकाय उप चुनाव में भाजपा को 14 में से 10 सीटें, कांग्रेस को 3

Samachar Jagat | Wednesday, 29 Mar 2017 06:26:02 AM
BJP wins 10 seats, congress 3 out of 14 in Panchayat Raj, civic bodies by elections

जयपुर। राजस्थान मेंं जिला परिषद्, पंचायत समिति एवं नगर निकाय सदस्यों के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 14 में से 10 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस मात्र 3 सीटों पर ही अपनी जीत दर्ज करा पाई है। एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी निर्वाचित हुआ है।

भाजपा की 10 सीटों पर हुई जीत में 1 जिला परिषद् सदस्य, 5 पंचायत समिति सदस्य और 4 नगर निकाय पार्षदों की सीटें शामिल हैं। टोंक जिला परिषद् सदस्य के उपचुनाव में तो भाजपा 4 हजार 640 मतों से जीती है। यहां मालपुरा में भाजपा के रूपचन्द चौधरी ने कांग्रेस के सुमेर को हराया ।

चुनाव परिणाम के अनुसार पंचायत समिति अरथूना (बांसवाडा) में भाजपा की लक्ष्मी ने कांग्रेस प्रत्याशी शीला, शाहपुरा (भीलवाड़ा) पंचायत समिति में भाजपा की इन्द्रा ने कांग्रेस की पार्वती बैरवा, पंचायत समिति आमेर (जयपुर) में भाजपा प्रत्याशी सुमन शर्मा ने कांग्रेस की सजना गुर्जर, पंचायत समिति अलसीसर (झुन्झुनूं) में भाजपा की कविता ने कांग्रेस की कमलेश, पंचायत समिति करौली में भाजपा के थानसिंह ने कांग्रेस की कृष्णा को हराया।

नगर निकाय पार्षदों के उपचुनाव में बांदीकुई (दौसा) में भाजपा प्रत्याशी राधा मोहन ने कांग्रेस के गौरव, भादरा (हनुमानगढ़) में भाजपा प्रत्याशी सरजिया ने कांग्रेस की मंजू, कुचामन सिटी (नागौर) में भाजपा प्रत्याशी सूरजमल कुमावत ने कांग्रेस के दीनदयाल, सवाई माधोपुर में भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस के प्रत्याक्षी को हराया।

इसी तरह सीमलवाड़ा (डूंगरपुर) पंचायत समिति में भाजपा के मणीलाल को कांग्रेस के प्रवीण सिंह डामोर, पीलीबंगा (हनुमानगढ़) में भाजपा के हरिराम को कांग्रेस के रोहितास, चिड़ावा (झुंझुनूं) नगर निकाय में भाजपा की हिना कुरैशी को कांग्रेस की सुमित्रा सैनी ने हराया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.