राजस्थान में फिर बनेगी भाजपा की सरकार-वसुंधरा

Samachar Jagat | Monday, 23 Jan 2017 08:22:55 PM
bjp will form government in rajasthan again says vasundhara raje

जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए है, जिसके फलस्वरुप प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। 

राजे ने प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में आज यहां यह दावा किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया वे पूरी निष्ठा एवं मेहनत से चुनाव के लिए जुट जाएं। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों को पार्टी को मजबूत करने का ऐसा उदाहरण पेश करना चाहिए, जिसका कार्यकर्ता भी अनुसरण करें। उन्होंने कहा कि अब चुनाव में अधिक समय नहीं है, इसलिए कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ जुट जाएं, ताकि प्रदेश के हित में पार्टी फिर से सरकार बना सके। 

उन्होंने कहा कि भाजपा एक परिवार है और वह दूसरी पार्टियों से अलग हैं। हमारी विचारधारा हर व्यक्ति को साथ लेकर चलने की है, जबकि दूसरी पार्टियों की विचारधारा प्रोफेशनल है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा के पार्टी रूपी परिवार में वे एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और उनके बीच किसी तरह का भेदभाव नहीं है। उन्होंने कहा ‘‘हम पार्टी को परिवार समझकर मजबूत बनाएगें, तो कोई भी हमसे सत्ता नहीं छीन सकता।’’ 

राजे ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को पहुंचाने में मदद करें, ताकि लोगों के जीवन स्तर में व्यापक सुधार हो सके। 

उन्होंने कहा कि पार्टी के जिलाध्यक्ष अपने क्षेत्र से विधानसभा के ऐसे उम्मीदवारों के नाम तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जो पार्टी को जीत दिला सकें। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.