बीजेपी की परिवर्तन यात्रा कल से

Samachar Jagat | Friday, 04 Nov 2016 01:54:59 PM
BJP transformation journey tomorrow

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कल से शुरु हो रही परिवर्तन यात्रा के साथ ही पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान की भी शुरुआत हो जाएगी। भाजपा चार परिवर्तन यात्राएं निकाल रही है।

NDTV इंडिया बैन पर सोशल मीडिया में मचा बवाल, जानिए किसने क्या-क्या कहा...

पहली यात्रा कल सहारनपुर से शुरु होगी जबकि छह नवम्बर को दूसरी यात्रा झांसी से शुरु होगी। 8 नवम्बर को तीसरी परिवर्तन यात्रा सोनभद्र और नौ नवम्बर को चौथी यात्रा बलिया से शुरु होगी। सभी यात्राओं को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह हरी झंडी दिखाएंगे।

इंडोनेशिया में कट्टरपंथी मुसलमानों का विरोध प्रदर्शन

यात्राएं सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगी। यात्राओं के जरिए भाजपा चुनाव प्रचार अभियान का विधिवत शुरुआत कर देगी। यात्राएं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसम्बर के एक दिन पहले लखनऊ पहुंचेंगी।

जाली नोट चलाने वाला दाऊद का खास गुर्गा विराज सिंह नेपाल में गिरफ्तार

उसी दिन लखनऊ में बडी रैली होगी जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सम्बोधित करेंगे। यात्राओं में भाजपा सुशासन और विकास का नारा देगी इसके साथ ही पार्टी समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर खासतौर पर हमला बोलेगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.