भाजपा को सबसे बड़ा दुश्मन मानते हैं नक्सलवादी और आतंकवादी संगठन : मुरलीधर

Samachar Jagat | Sunday, 26 Feb 2017 04:07:40 PM
BJP admits  the worst enemy Maoists and terrorist organizations: Murlidhar

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री पी मुरलीधर राव ने रविवार को यहां कहा कि माओवादी, नक्सलवादी एवं कई आतंकवादी संगठन भाजपा को अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानते हैं और अगर हम देश को मजबूत देखना चाहते हैं तो हमें देश के समक्ष मजबूत नेतृत्व प्रस्तुत करना होगा।

ख्वाजा साहब के 805वें उर्स में बुलंद दरवाजे पर लगेगी ईरानी तस्वीर

राव ने पार्टी के महाप्रशिक्षण अभियान के दूसरे दिन ‘राष्ट्र के समक्ष चुनौतियां, संस्कृति राष्ट्रवाद’ पर बोलते हुए कहा कि आज देश को बाहरी और आतंरिक चुनौतियों के साथ कई सामाजिक मुद्दों पर चिंतन करने की जरूरत है। सुरक्षा के मामले मेंं सियाचिन ग्लेशियर जैसी बर्फीली जगह पर हमारी सेना देश की सुरक्षा कर रही है।

बस और कार की भिड़न्त, दो महिलाओं सहित तीन की मौत

पड़ोसियों के द्वारा भारत को घेरने की योजनाएं बनाई जाती है जिसकों हमें मात देते हुए, रक्षा कवच को मजबूत करना है। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है विदेशी ताकतें कश्मीर को भारत से अलग थलग करने की बात करते हैं।

पूर्व सीएम गहलोत ने अस्पताल पहुंचकर जानी कर्नल बैंसला की कुशलक्षेम

उन्होंने कहा कि देश के समक्ष बाहरी चुनौतियों के अलावा आंतरिक चुनौतियां भी हैं माओवादी, नक्सलवादी एवं कई आतंकवादी संगठन भाजपा को अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानते हैं और अगर हम देश को मजबूत देखना चाहते हैं तो हमें देश के समक्ष मजबूत नेतृत्व प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने भाजपा को सांस्कृति राष्ट्रवाद पर चलने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि भारत माता की जय हमारी संक्षिप्त परिभाषा है।
भाषा
चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्र में अग्रणी बनेगा राजस्थान: वसुंधरा राजे

प्रेमी युगल ने नहर में कूदकर की आत्महत्या

पुष्कर : विदेशी महिला ने नशे में पुलिस के सामने मचाया उत्पात

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.