जन्मदिन पर केक निकालने गये किशोर की सिलेण्डर फटने से मौत

Samachar Jagat | Monday, 21 Nov 2016 09:17:38 AM
Birthday cake out of the cylinder exploded on juvenile death

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी शहर कोतवाली क्षेत्र में सिलेण्डर फटने से रसोई घर में रखे बर्थडे केक को निकालने गये किशोर की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर के गांधीनगर निवासी सल्लन गुप्ता के 13 वर्षीय पुत्र विष्णु का आज जन्मदिन था।

कल शाम करीब पांच बजे विष्णु किचन में रखा जन्मदिन का केक निकालने गया तभी अचानक गैस सिलेण्डर फट गया जिससे उसके शरीर के चिथड़े उड़ गये। धमाका इतना तेज था कि पूरा मोहल्ला सन्न रह गया। हादसे के कारण खुशी का माहौल गम में बदल गया।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.