जयपुरः नाहरगढ़ पहाड़ी की खाई में गिरी बाइक, दो गंभीर घायल

Samachar Jagat | Wednesday, 30 Nov 2016 03:43:05 PM
bike fell into nahargarh mountain ditch two seriously injured

जयपुर। राजधानी जयपुर के ब्रह्मपुरी थाना इलाके में नाहरगढ़ घूमने आए युवकों की बाइक मंगलवार देर रात स्लिप होकर 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। 

पुलिस ने बताया भरतपुर निवासी सोहन शर्मा अपने दोस्त दाऊन सहगल के साथ मंगलवार रात नाहरगढ की पहाड़ियों पर घुमने गया था। देर रात करीब एक बजे लौटते समय उनकी बाइक घुमाव पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में सोहन शर्मा व दाउन सहगल घायल हो गए। 

हादसे को देख अन्य लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को युवकों को लोगों की मदद से खाई से बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया गया। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.