बिहार: सुपौल में किशोरी से गैंगरेप के बाद उतारा मौत के घाट

Samachar Jagat | Tuesday, 28 Mar 2017 12:04:43 PM
Bihar: Wounded ghats after kidnapping after gangrape in Supaul

सुपौल। बिहार में सुपौल जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक किशोरी की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि महेशपुर गांव की 15 वर्षीय किशोरी कल शाम जलावन के लिए पत्ता चुनने गई थी तभी गांव के ही दो लोगों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और दुपट्टे से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

किशोरी की हत्या कर दुष्कर्मियों ने शव को एक गड्ढे में छिपाकर उसे पत्तों से ढक दिया था। सूत्रों ने बताया कि किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरु की और शव को गड्ढे में पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया है।

इस सिलसिले में मृतका की बड़ी बहन के बयान पर संबंधित थाना में गांव के ही दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.