बिहार: पत्नी की गला रेतकर हत्या

Samachar Jagat | Tuesday, 07 Mar 2017 03:31:00 PM
Bihar: Wife's throat slayer murder

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पति द्वारा अपनी पत्नी का गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार मधुबनी गांव निवासी रमेश राम ने सोमवार देर रात अपनी पत्नी राजकुमारी देवी (25) का धारदार हथियार से गला रेत दिया।

श्रीलंका नौसेना की गोली लगने से भारतीय मछुआरे की मौत

घायल महिला को मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से महिला की गंभीर हालत देखते हुए उसे पटना रैफर कर दिया गया। जहां उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान से बढ़ा भूजल स्तर : वेदिरे

पुलिस ने आशंका जताई है कि पत्नी के अवैध संबंधों को लेकर पति ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर उससे मामले की पूछताछ कर रही है। 
वार्ता


पुलिस फायरिंग में तीन लोग घायल, आक्रोशित भीड़ ने थाने में लगाई आग

पोर्न फिल्म दिखाकर नाबालिक लड़कियों से करते थे दुष्कर्म, 6 आरोपी गिरफ्तार

 

 



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.