बिहार : भूमि विवाद में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Samachar Jagat | Sunday, 30 Oct 2016 10:09:33 AM
Bihar man shot dead in land dispute

बेगूसराय। बिहार में बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र के मनसेरपुर गांव में अपराधियों ने कल देर रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि करीब चार की संख्या में अपराधियों ने मनसेरपुर गांव निवासी रंजीत पासवान (50) के घर पर धावा बोला।

इसके बाद अपराधियों ने रंजीत पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी फरार हो गये। सूत्रों ने बताया कि हत्या का कारण भूमि विवाद है। इस सिलसिले में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.