गली के कुत्तों ने हत्या के आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे...

Samachar Jagat | Friday, 17 Mar 2017 11:15:48 AM
Behind bars, street dogs brought accused to murder

 नई दिल्ली। लोग अपने घरों में महंगे विदेशी कुत्तें रखते है। लेकिन आपको यह जानकर बड़ी हैरानी होगी की गली के कुत्ते महंगे विदेशी कुत्तों से काफी ज्यादा समझदार होते है। ऐसा एक मामला सामने आया राजधानी दिल्ली से जहां पुलिस ने गली के कुत्तों की मदद से हत्या के आरोपी को आठ घंटे में सलाखों के पीछे पहुंच दिया।

- 30 साल की महिला की हत्या का है मामला :

बता दें दिल्ली के संगम विहार में रहने वाले मुहम्मद अनीश ने गुरूवार को अपनी पत्नी  नरगिस की अवैध संबंध के शक में हत्या कर दी। लेकिन आरोपी जब पत्नी की लाश को ठिकाने लगाने जा रहा था तभी गली के कुत्तों ने जोर- जोर से भौंकना शुरू कर दिया और उसे आगे नहीं बढ़ने दिया। पड़ोसियों के आ जाने के डर से आरोपी लाश  को घर के पास ही छोड़ कर भाग गया।   

पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। आरोपी के पड़ोसी ने महिला के शरीर की पहचान की और पुलिस ने अनीश को हत्या के शक में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ के दौरान अनीश ने स्वीकार किया कि उसने पत्नी की अवैध संबंध के शक के कारण हत्या कर दी। अनीश ने मृतका के सिर पर वार किया जब तक उसकी जान नहीं चली गई।   

पुलिस अधिकारी के अनुसार गली के कुत्तों की वजह से इस हत्या की गुत्थी इतनी आसानी से सुलझ गई। अगर गली के कुत्तों ने आरोपी को रोक नहीं दिया होता तो यह आसानी से हल नहीं हो पाता।

सोर्स : राजस्थान खबरें



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.