Bihar: समस्तीपुर में महिला की पीट-पीट कर हत्या

Samachar Jagat | Saturday, 17 Dec 2016 02:41:02 PM
beating murder of a woman in samastipur

समस्तीपुर। बिहार में समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह मामूली विवाद को लेकर एक महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि भरपुरा गांव में रिश्तेदारों के साथ जलावन को लेकर हुए विवाद के बाद एक महिला की लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी। मृतका की पहचान पूनम देवी (30) के रुप में की गयी है। 

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। इस सिलसिले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। सभी आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.