लंबित अदालती मामलों को सॉफ्टवेयर पर अपडेट करें

Samachar Jagat | Tuesday, 29 Nov 2016 02:37:31 PM
baran collector instructed to update pending court cases on software

बारां। बारां जिला कलेक्टर एस.पी. सिंह ने विभागीय अधिकारियों को विभिन्न अदालतों में चल रहे मामलों को ''लाइट्स" सॉफ्टवेयर पर जल्द अपडेट करने के निर्देश दिए है।

सिंह ने विभागीय अधिकारियों की बैठक में बताया कि जिले में विभिन्न विभागों के 1668 प्रकरण विभिन्न अदालतों में लंबित है जिनमें से 1379 प्रकरण लाइट्स सॉफ्टवेयर पर अपडेट कर दिए गए हैं। शेष प्रकरणों को शीघ्र अपडेट करने से बकाया प्रकरणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि कोई प्रकरण स्वयं से संबंधित नहीं हो तो वे संबंधित अधिकारी को इस बारे में सूचित करें एवं अपडेट करावें। किसी भी प्रकार की कोताही के लिए अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.