नोटबंदी: नाकाबन्दी में 1 करोड 32 लाख 43 हजार रुपए किए जप्त, 12 संदिग्ध हिरासत में 

Samachar Jagat | Monday, 21 Nov 2016 12:02:20 PM
banned old notes worth 13 million rupees recovered in alwar 12 arrested

जयपुर। अलवर पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान 1 करोड़ 32 लाख 43 हजार रुपए जप्त कर 12 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। 

अलवर पुलिस अधीक्षक, राहुल प्रकाश ने बताया कि किशनगढ़ बास थाना पुलिस ने 19 नवम्बर 2016 को नाकाबन्दी के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक रेपिड स्कोडा कार नंबर सीएचएल 186, कार मारूती सुजकी डीएल 2 सीएयू 74036 व कार टाटा इण्डिको आरजे 02 सीबी 9571 कार को रोका। कार की तलाशी में 1 करोड़ 32 लाख 43 हजार रुपए बैगो में रखे मिले। पुलिस ने पूछताछ की तो कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिला। 

पुलिस ने अशोक जोशी निवासी ईस्ट पटेल नगर थाना पटेल नगर नई दिल्ली, मानसी निवासी मोती नगर सी ब्लाक थाना मोतीनगर नई दिल्ली,.सुमन जोशी निवासी ईस्ट पटेल नगर नई दिल्ली, रहीस खान निवासी भाखेडा थाना अरावली विहार अलवर, अनिल बन निवासी रूपनारायण नन्दन लोन थाना कालीघाट कोलकता, वरूण निवासी पटेल नगर नई दिल्ली, नरेन्द्र सिहं निवासी काबुल लेन सदर बाजार थाना दिल्ली, हरलीन निवासी सैक्टर 30 बी चण्डीगढ, रविन्द्ग दहिया निवासी सैक्टर 4 हाउस न0 2 रोहिणी, उमा निवासी ब्लाक वेस्ट सागरपुर  दिल्ली, आशा चक्रवर्ती निवासी 120 श्री कृष्ण नगर बेलघढिया थाना बेलघढिया बिन कलकत्ता, नेहा निवासी उत्तम नगर दिल्ली को हिरासत में ले लिया। 

उनके पास से दो हजार रुपए के नए नोट व पुराने एक हजार रुपए, पांच सौ रुपए, सौ रुपए, पचास रुपए, बीस रुपए, दस रुपए की नोटो की गड्डियां व दस रुपए के सिक्के मिले। पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग को सूचना दे दी है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.