बलिया में वाहन की चपेट में आने से सीजेएम अर्दली की मौत

Samachar Jagat | Monday, 07 Nov 2016 08:25:41 AM
Ballia CJM orderly death from being hit by vehicle

बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) के अर्दली की मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार गड़वार क्षेत्र के हथौड़ी गांव निवासी श्याम लाल शर्मा (55) सीजेएम बलिया कार्यालय में अर्दली था।

वह छठ पूजा के लिये रसड़ा से सामान की खरीददारी कर नगहर लौट रहा था। इसी बीच गांव के सामने सडक़ पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आकर वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। गम्भीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

घटना से नाराज ग्रामीणों ने शव को सडक़ पर रखकर मुआवजा व वाहन चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.