हम सबके आदर्श हैं बाबा साहेब : वसुंधरा

Samachar Jagat | Wednesday, 26 Apr 2017 06:11:53 AM
Baba Saheb: Vasundhara

जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर ने देश के संविधान का निर्माण किया।

विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए वसुंधरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की भी यहीं स्पष्ट मान्यता है। ‘‘बाबा साहेब हम सभी के आदर्श हैं।’’

गौरतलब है कि राजस्थान विधानसभा मेंं कल भाजपा विधायक विजय बंसल ने अंबेडकर को लेकर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ था।

भाजपा के कुछ विधायकों के विरोध के बाद बंसल सदन छोडकर बाहर चले गये थे। कोंग्रस ने भाजपा विधायक के विवादित बयान के विरोध में आसन के समक्ष आ गये। संसदीय कार्य मंत्री राजेन् राठौड़ ने बंसल की विवादित टिप्पणी पर खेद व्यक्त किया था। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.