पढ़िए आखिर क्यों.. इन लड़कियों से मिलने पहुंचे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर..

Samachar Jagat | Thursday, 16 Mar 2017 02:54:54 PM
Australian Cricket team players met girls in Jharkhand

सूर्यकांत सोनी। रांची में तीसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कुछ अलग करते दिखे। बुधवार को टीम के कुछ खिलाड़ी रांची में स्थित एक NGO का दौरा किया। यह NGO लड़कियों और महिलाओं को खेल में बढ़ावा देने के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराता है। यह कार्यक्रम भारत में स्थित ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग की मादा से कराया गया था।  

झारखंड जैसे गरीब राज्य की ये लड़कियां पुरे देश के लिए प्रेरणादायक है। इन लड़कियों और महिलाओं से मिलने ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी पहुंचे और उनके बारे जानकर हैरान भी रह गए कि ये लड़कियां गरीब और साक्षरता की सबसे कम दर वाले राज्य का मान कैसे बढ़ा रही है।  

ऑस्ट्रेलियाई खिलाडियों ने यहां आकर कुछ समय बिताया और इन लड़कियों की प्रेरणादायक कहानी जानकर हैरान हो गए। पहले टेस्ट के हीरो रहे स्टीफ़ेन ओकिफी ने इन लड़कियों से मिलकर कहा ''हम प्रैक्टिस सेशन से बाहर आकर इन लड़कियों की से मिलें जो पूरे विश्व के लिए प्रेरणादायक है। इनके साथ कुछ देर फुटबॉल का एक मैच भी खेला। इनके नृत्य और गाना सुनके बहुत मज़ा आया।'' 

ओकिफी ने कहा '' हम तीसरे टेस्ट से पहले स्कूल के सभी 81 छात्राओं से मिलकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे है। इन लड़कियों से प्रेरणा लेकर हम लोग तीसरे टेस्ट में भारत के खिलाफ खेलने उतरेंगे।'' 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.