दुष्कर्म करने के आरोप में महिला का जेठ गिरफ्तार

Samachar Jagat | Friday, 04 Nov 2016 07:44:33 PM
attempting rape accused arrested in dholpur

भरतपुर। राजस्थान में धौलपुर की बाड़ी थाना पुलिस ने पिस्तौल दिखाकर दुष्कर्म करने के मामले में महिला के जेठ को आज गिरफ्तार किया। 

मामले के जांच अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के सुनीपुर गांव निवासी एक महिला ने गत बीस सितम्बर को अपने जेठ पर पिस्तौल दिखाकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था। शर्मा ने बताया कि इस मामले में आरोपी राम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
उन्होंने बताया कि महिला ने मामले में बताया कि गत उन्नीस सितंबर की देर रात वह घर पर अकेली थी और उनके जेठ राम प्रकाश ने किवाड़ उतारकर उसके कमरे में घुस आया और पिस्तौल दिखाकर मुंह में कपड़ा ठूंस कर जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.