4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास

Samachar Jagat | Saturday, 18 Mar 2017 12:22:43 PM
attempt to rape with 4 years old innocent girl

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले में एक बार फिर शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। इस बार एक दरिंदे की शिकार बनी एक चार साल की मासूम। जानकारी के अनुसार जोधपुर के रातानाडा सैन्य क्षेत्र में स्कूल आने-जाने के दौरान चार साल की मासूम बालिका से मारपीट के बाद दुष्कर्म का प्रयास किया गया।

सेना के बस चालक पर संदेह जताते हुए रातानाडा थाने में शुक्रवार देर रात मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस के अनुसार सेना के अस्पताल के पास देर शाम एक बालिका मिली थी। बालिका इस अवस्था में थी जिससे पता लग रहा था कि इसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया है। जब बच्ची के परिजनों ने बच्ची से बात की तो उन्हे पूरे मामले का पता चला।

पुलिस के अनुसार बालिका सेना की स्कूल बस में स्कूल आती-जाती है। इस दौरान उसके साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास किया गया है। शुक्रवार देर रात मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने बालिका का मेडिकल करवाया। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.