इरोड: लोगो में भय का माहौल

Samachar Jagat | Friday, 11 Nov 2016 12:40:03 PM
atmosphere of fear in villager in Erode at tamilnadu tiger attack

इरोड/तमिलनाडु। सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व एसटीआर इलाके में बाघ द्वारा एक गाय का शिकार किए जाने के बाद जिले के बेजालट्टी वन आबादी क्षेत्र के लोग लगातार भय के माहौल में हैं। गांववालों ने बताया कि यह गाय गांव की एक आदिवासी महिला पालियाम्मल की थी। 

यह गाय एसटीआर इलाके में बुधवार की शाम को मृत पाई गई। उसकी गर्दन जख्म पाए गए थे जिसके बाद बृहस्पतिवार को हमने इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि पालियाम्मल अपनी गाय को जंगल में चराने के लिए ले गयी थी। जब शाम को वह घर लौटी तो उसने पाया कि उसमें से एक गाय नहीं है। 

इसी बीच बृहस्पतिवार को कुछ गांव वालों ने लापता गाय को मरा हुआ पाया जिसके बाद पालियाम्मल को इसकी सूचना दी गयी। बाद में उन्होंने वन अधिकारियो को इसकी सूचना दी। इसके बाद वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और बाघ द्वारा गाय के शिकार की पुष्टि की। उल्लेखनीय है कि इससे कुछ दिन पहले मावनातम गांव में बाघ ने एक बैल को मार डाला था। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.