आशिका जैन ने विद्यार्थियों को सिविल सेवा के लिए टिप्स दिए

Samachar Jagat | Saturday, 12 Nov 2016 02:49:07 PM
Ashika Jain students tips for civil service

रांची। सिविल सेवा में जाने वाले विद्यार्थी अपनी तैयारी इस प्रकार करें कि उन्हें सफलता प्राप्त हो। सैकड़ों विशिष्ट प्रतिभावान छात्रों एवं छात्राओं ने एम.पी. अजमेरा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित रह कर भरपूर फायदा उठाया। 

जैन समुदाय के वे प्रतिभावान छात्र तथा छात्राएं जो सिविल सेवा में जाने को दृढ़ संकल्पित हैं , आर्थिक दृष्टिकोण से कमजोर है लेकिन विशिष्ट प्रतिभावान हैं। 

ऐसे चुने हुए छात्र-छात्राओं को फॉउन्डेशन कोर्स की तैयारी कराए जाने का प्रावधान है ताकि ये चुनिंदा छात्र-छात्राएं +2 के बाद से ही सिविल सेवा की तैयारी में जुट जाएं। कुमारी आशिका जैन जो पहले ही अटेम्पट में 23 वर्ष की उम्र में जैन आईएएस टॉपर रही जिन्होंने सदैव एम.पी. अजमेरा से मार्गदर्शन प्राप्त किया। ये कार्यक्रम वद्र्धमान एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित है। 

आशिका जैन ने इन उत्साही प्रतिभावान जैन छात्र-छात्राओं को सिविल सेवा की तैयारी के लिए अनेक टिप्स देते हुए कहा कि उन्हें हर प्रकार के सर्वश्रेष्ठ बने रहने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहना होगा। 

सिविल सेवा के लिए सुपर 20 के चयन की प्रक्रिया चल रही है। जो जैन छात्र अथवा छात्रा एक मात्र संकल्पित है तथा सिविल सर्विस में ही जाना चाहते हैं उनके लिए यह सुनहरा अवसर है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.