आनंदपाल का गुर्गा मोहम्मद रफीक सांई गिरफ्तार, आनंदपाल की विवादित जमीनों के काम देखता था !

Samachar Jagat | Saturday, 07 Jan 2017 11:20:31 AM
anandpal gang member arrest by rajasthan police

राजस्थान पुलिस ने गैंगस्टर आनंदपाल सिंह के एक गुर्गे को जसवंगतगढ़ से गिरफ्तार किया है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार सुजानगढ़ निवासी आरोपित मोहम्मद रफीक सांई को अदालती गिरफ्तारी वांरट से गिरफ्तार किया गया है। 

रफीक सांई आनंदपाल सिंह गैंग का सदस्य है। रफीक आनंदपाल के लिए विवादित जमीनों की खरीद-फरोख्त के कारोबार में मददगार रहा है। आरोपित रफीक सांई को जसवंतगढ़ स्थित एक रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने की सूचना पर गिरफ्तार किया गया । 

पुलिस के अनुसार निम्बी जोधा निवासी हाजी इब्राहिम ने रफीक के खिलाफ 10 लाख रुपए का चेक बाउंस होने का मामला दर्ज करवाया था। प्रकरण में न्यायालय की ओर से रफीक के खिलाफ वांरट जारी था।  लेकिन आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से दूर था।

जिले के सुजानगढ़ क्षेत्र में मेगा हाईवे की विवादित 180 बीघा कृषि भूमि को छह जनों ने सुजानगढ़ के हिस्ट्रीशीटर निर्मल भरतीया से एग्रीमेंट कर खरीदी थी। इसी एग्रीमेंट के तहत भूमि में से पांच बीघा भूमि एक और एग्रीमेंट के जरिए हाजी इब्राहिम को निर्मल ने 50 लाख रुपए कीमत में बेच दी। हाजी इब्राहिम ने इस पर राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर से स्थगन आदेश प्राप्त कर रखा है।

इसी स्थगन (स्टे) को हटाने के लिए 60 लाख रुपए में एक समझौता हुआ । इसके तहत 20 लाख रुपए नकद और शेष 40 लाख रुपए के चार चेक के जरिए आरोपी ने हाजी इब्राहिम को दे दिए।

हाजी ने समझोते के तहत स्टे वापस ले लिया। लेकिन रफीक व अन्य पार्टनरों की ओर से दिए गए चेक अनादरित होने लगे। इस पर हाजी ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया और न्यायालय पहुंचा।

इसी भूमि को लेकर गैंगस्टर आनंदपाल सिंह ने डरा धमकाकर राशि वसूली करके अपनी पार्टनरशिप शामिल कर ली।  वर्तमान में उक्त भूमि कुर्क है। थानाधिकारी लाडनूं इसके रिसीवर हैं।

 

 

 

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.