अंबाला में मिला भ्रूण

Samachar Jagat | Saturday, 12 Nov 2016 11:35:41 PM
Ambala found in embryos

अंबाला/हरियाणा। हरियाणा में अंबाला के सिविल अस्पताल के सीवर में करीब पांच महीने के शिशु का एक भ्रूण शनिवार को बरामद हुआ। बलदेव नगर पुलिस थाने के एसएचओ विजय कुमार ने कहा कि अस्पताल की इमारत के पीछे के हिस्से में एक माली झाडिय़ों को साफ कर रहा था।

तब उसे गटर में एक भ्रूण पड़ा दिखा। माली ने भ्रूण के बारे में अस्पताल के अधिकारियों को सूचित किया। बाद में पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

एसएचओ ने बताया कि भू्रण को सीवर में से निकाला गया और उसे अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है। पुलिस ने कहा कि भू्रण के लिंग का अब तक पता नहीं चल सका है।भाषा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.