अजमेर: जेल में हार्डकोर अपराधियों की भूख हड़ताल, 13 कैदी अस्पताल में भर्ती

Samachar Jagat | Monday, 06 Mar 2017 01:37:20 PM
Ajmer: Hardcore criminals hunger strike in jail,13 prisoners hospitalized

अजमेर। राजस्थान के अजमेर शहर में स्थित हाई सिक्योरिटी जेल में बंद आरोपियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी  के अनुसार अजमेर के हाई सिक्योरिटी जेल में कैद हार्डकोर बंदियों ने अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। वहीं भूख हड़ताल के कारण इन सभी कैदियों की तबीयत खराब हो गई।

लखनऊ : डकैतों ने हथियारों के बल पर ज्वैलरी शोरुम को लूटा

जानकारी के अनुसार भूख हड़ताल के चलते अजमेर जेल के करीब 13 हार्ड कोर अपराधियों की तबीयत खराब हो गई। जिन्हे अजमेर के ही जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार तबीयत खराब होने पर जेल के 13 हार्डकोर आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में जेएलएन अस्पतला में लाया गया जहां डॉक्टरों ने इनकी जांच कर तुरंत भर्ती कर लिया।

शाहजहांपुर में हुई सडक़ दुर्घटना में तीन बारातियों की मौत, 12 घायल

उधर अस्पतला में इन हार्डकोर कैदियों के भर्ती होने के बाद पूरा अस्पताल पुलिस छावनी में तबदिल हो गया है। अजमेर पुलिस के करीब 50 से अधिक हथियारबंद जवान अस्पताल के अंदर और बाहर तैनात किए गए हैं। वहीं कैदियों ने भूख हड़ताल का कारण जेल प्रशासन द्वारा लगातार प्रताडि़त किए जाने को बताया है।

नोटों की बारिश के बहाने तांत्रिक ने लूट ली महिला की अस्मत

उनका कहना है कि जेल में हमें बिना वजह प्रताडि़त किया जाता है। जानकारी के अनुसार जेल में भूख हड़ताल के चलते विक्रम सिंह, गजेन्द्र सिंह, उदय सिंह, सूरज गुर्जर, मनोज सिंह, अनिल, दातार सिंह, सोमपाल, महिपाल सिंह, आतिश गर्ग,  लक्ष्मण सिंह, आजादसिंह और अरविन्द सिंह की तबीयत खराब होने पर इन्हे जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जयपुर : 50 लाख की अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

कोटा : पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो लोगों को किया गिरफ्तार

वाहनों से सामन चुराते हुए चार गिरफ्तार

 



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.