दिल्ली के बाद यूपी में बढ़ी सर्दी, तापमान में गिरावट

Samachar Jagat | Tuesday, 08 Nov 2016 07:05:26 AM
After Delhi UP grew cold temperatures fall

लखनऊ। दिल्ली के बाद अब उत्तर प्रदेश में ठंड धीरे धीरे पांव पसारने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहा। इस दौरान सूबे के फैजाबाद और इलाहाबाद मंडलों में रात के तापमान में गिरावट आई जबकि अन्य स्थानों में इसमें मामूली परिवर्तन हुआ।

इस अवधि में नजीराबाद राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले 24 घंटे में सूबे में मौसम आमतौर पर सूखा रहने का अनुमान है। पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों में छाये घने धुंध के साथ वायु प्रदूषण सामान्य से तीन से चार प्रतिशत अधिक बढ गया है।

धुंध के कारण लोग डरे सहमे तो हैं ही साथ में वे सरकारी रवैये से भी नाराज दिख रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार कल तक धुंध बना रहेगा। राज्य मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता ने आज यहां कहा कि हवा में प्रदूषण का संचय और तापमान में कम हवा की गति और उच्च आद्रता होने के कारण धुंध का असर है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.