अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पहुंची जयपुर, प्रदेशवासियों को देंगी योगा टिप्स

Samachar Jagat | Friday, 21 Apr 2017 03:32:00 PM
Actress Shilpa Shetti in Jaipur for Three Day

जयपुर। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा और बेटे के साथ आज जयपुर पहुंची। जयपुरवासियों को योग क्रियाएं सिखाने के लिए शिल्पा शेट्टी यहां पर आई हैं। जैसे ही शिल्पा ने जयपुर एयरपोर्ट पर कदम रखा उनके प्रशंसकों ने बड़े ही उत्साह के साथ उनका स्वागत किया।

उनके स्वागत में राजस्थानी कच्छी घोड़ी नृत्य भी किया गया। आपको बता दें कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी राजस्थान रॉयल्स के माध्यम से जयपुर से जुड़ीं और इसके बाद वे कई बार यहां आती रही हैं।

जयपुर के एसएमएस इन्वेस्टमेंट मैदान में दो दिन सुबह साढ़े 5 बजे से साढ़े सात बजे तक योग क्रियाओं के अभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा।

इसी के तहत शिल्पा शेट्टी शनिवार और रविवार सुबह जयपुरवासियों को योग की क्रियाएं सिखाएंगी। इस कार्यक्रम का समापन रविवार सुबह साढ़े सात बजे किया जाएगा।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.