नाबालिग छात्रा से रेप का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Samachar Jagat | Tuesday, 08 Nov 2016 06:48:58 PM
accused of raping minor student teacher arrested

कोलकाता। दक्षिण कोलकाता में एक शिक्षक को नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
 
पुलिस ने आज यहां बताया कि पीड़ित के पिता ने आरोप लगाया कि ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक अर्निबान धर ने कल शाम उसकी पुत्री को अपने घर पर बुलाया और उसे बेहोश करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। यह मामला उस समय प्रकाश में आया जब पीड़तिा ने घर पहुंचकर अभिभावक को घटना की जानकारी दी। 

यह घटना सर्वे पार्क इलाके में हुयी। पीड़तिा को चिकित्सीय जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने रिमांड में लेने के लिए आज आरोपी को अदालत में पेश किया। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.