गुजरात में एक महिला ने अपनी बेटी को जलाया

Samachar Jagat | Friday, 25 Nov 2016 08:42:50 PM
a woman burned her daughter in gujarat

अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद शहर के बापुनगर क्षेत्र में एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ मिलकर अपनी ही एक अन्य 40 साल की बेटी को कथित रूप से भजदा जला दिया।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां यूनीवार्ता को बताया कि गुजरात हाउसिंग बोर्ड के एक मकान में रहने वाली रमाबेन (70) से पड़ोस में रहने वाली उनकी पुत्री हेमलताबेन (40) कल रात लाइट बिल मांगने आयीं। उसी दौरान रमाबेन ने अपने ही घर में अपनी दो पुत्रियों मिनाक्षीबेन (38) और मारूतीबेन (28) के साथ मिलकर हेमलताबेन से झगड़ा किया और हेमलताबेन पर केरोसिन छीड़ककर आग लगा दी। इस हादसे मे झुलसी हुयी हेमलताबेन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.