छह साल की बच्ची ने कर दिखाया कुछ ऐसा, के गांव में हो रहे इसकी बहादुरी के चर्चे

Samachar Jagat | Wednesday, 05 Apr 2017 03:06:36 PM
A six-year-old girl with a crocodile for saving her classmate

ओडिशा। ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले एक छह साल की बच्ची की बहादुरी का किस्सा सामने आया है। जानकारी के अनुसार केंद्रपाड़ा जिले के एक गांव बुधवार को एक छह साल की बच्ची अपनी सहेली को बचान के लिए मगरमच्छ से भिड़ गई और अपनी सहेली को मौत के मुह से वापस खीच लाई।

जानकारी के अनुसार बंकुआला गांव में सरकार द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालय की पहली कक्षा की छात्रा ने डरावने अनुभव को याद करते हुए मगरमच्छ से जान बचाने वाली अपनी सहपाठी टिकी दलाई को धन्यवाद दिया। वहीं मगरमच्छ के हमले से बसंती के सिर और जांघ पर चोटें आई है।

फिल्हाल वह अस्पताल में भर्ती है और खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं पूरा गांव इस 6 साल की नन्हीं बच्ची की बहादुरी को सलाम कर रहा है। जानकारी के अनुसार दोनों बच्चियां मंगलवार को गांव के तालाब में नहा रही थी तभी अचानक से तालाब से मगरमच्छ ने बसंती पर हमला कर दिया।

स्थानीय निवासी के अनुसार हमले के बाद बसंती की सहपाठी एक बांस की लडक़ी उठाकर मगरमच्छ के सिर पर जोर से दे मारा। चोट से विचलित होकर मगरमच्छ ने बच्ची को छोडक़र पानी में वापस चला गया।

राजनगर मैंग्रोव वन्यजीव वन विभाग के अनुसार वन विभाग मगरमच्छ के हमले से घायल हुई लडक़ी के उपचार में होने वाले खर्च का वहन करेगा। इसके अलावा विभाग संशोधित नियमों के तहत घायल हुई बच्ची के परिजनों को मुआवजा राशि भी प्रदान करेगा। 
वार्ता



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.