जयपुर में 6 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने

Samachar Jagat | Wednesday, 22 Mar 2017 11:24:46 AM
A case of rape with a 6-year-old girl in Jaipur came to light

जयपुर। सांगानेर में मंगलवार को दिन दहाड़े 6 साल की एक बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक अज्ञात व्यक्ति बच्ची को बहला फुसला कर ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

बच्ची के रोने की आवाज को सुनकर लोगों को इसकी जानकारी हुई। इस दौरान आरोपी वहां से फरार हो गया।  बच्ची की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे जेकेलोन अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मेडिकल जांच की। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। बच्ची की हालत पर नजर रखने के लिए चिकित्सकों की टीम रखी गई है। 

वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार यह घटना सांगानेर के रामसिंहपुरा की बताई जा रही है, जहां बच्ची के माता पिता एक फैक्ट्री में काम करते हैं।

यहीं दोपहर करीब 12 बजे माता पिता मजदूरी कर रहे थे, इसी दौरान उनकी 6 साल की बेटी को अनजान शख्स उठाकर ले गया और वारदात को अंजाम दिया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.