अम्बाला में सडक़ दुर्घटना में 8 लोगों की मौत

Samachar Jagat | Wednesday, 01 Mar 2017 01:11:34 PM
8 people killed in road accident in Ambala

अम्बाला। अम्बाला में नारायणगढ़ के पास नारायणगढ़-साधुरा सडक़ पर बुधवार को एसयूवी और विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक के बीच टक्कर में एसयूवी में सवार 8 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि एसयूवी में सवार लोग यहां नारायणगढ़ के समीप मोली गांव से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी देहर अम्बली गांव पास उनके वाहन की एक ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई।

मृतकों की पहचान मनु (50), लीला(40), हुकम (35), कामा (37), अंग्रेज(40), सोनू(25), धूम सिंह(62) और टिंकू (45) के रूप में हुई है। घायलों को चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.