झारखंड में सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत, गैस कटर से निकाले गए शव

Samachar Jagat | Wednesday, 14 Dec 2016 08:58:09 PM
7 people killed in road accident palamu jharkhand

मेदिनीनगर। पलामू जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर हरसन मोड़ के पास एक सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई और इतने ही लोग घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि ये लोग एक वाहन से जा रहे थे और उनका वाहन एक पेड़ से टकरा गया।

पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महाटा ने कहा कि यह दुर्घटना कल रात उस समय घटी जब वाहन के ड्राइवर को झपकी आ गई और उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिससे वाहन पेड़ से जा टकराया। ये लोग एक शादी में शामिल होने बिहार के रोहतास जिले में मंझोली गांव से लेसलीगंज जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग आहत हुए जिसमें से तीन लोगों की हालत गंभीर थी। इन्हें मेदिनीनगर में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक गंभीर रूप से घायल है और दो अन्य ने आज सुबह दम तोड़ दिया। बाकी दो गंभीर रूप से घायलों को रांची के राजेन्द्र इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज में ले जाया गया।

इस दुर्घटना में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और पीडि़तों को बाहर निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया गया।
भाषा 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.