राज्य में विभिन्न अपराधों में 506 अरेस्ट

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2016 10:03:07 AM
506 arrested for various offenses in the state

जयपुर। राजस्थान पुलिस ने जिलों में अलग-अलग गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को पकडने के अभियान के तहत प्रदेश में गत सप्ताह विभिन्न अपराधों में 506 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया हैं।

इलाहाबाद में छात्रा की मौत के बाद आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में मुकदमा दर्ज

इस सम्बन्ध में राज्य के सभी पुलिस अधीक्षकों को विडियों कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा महिलाओं के साथ छेडछाड, शराब तस्करी एवं अवैध विक्रय में लिप्त, जुआ व सट्टे खेलने वाले एवं अवैध हथियार रखने वालों पर तत्परता से कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस मुख्यालय द्वारा दिये गये थे।

एक सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक पुलिस ने राज्य में महिलाओं के साथ छेडछाड़ करते पाये गये 7 व्यक्तियों, शराब तस्करी एवं अवैध विक्रय में लिप्त 112 व्यक्तियों, जुआ व सट्टे खेलने वाले 298 व्यक्तियों एवं अवैध हथियार रखने वाले 89 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

जीप से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

पुलिस द्वारा विभिन्न अपराधों में गिरफ्तार 506 व्यक्तियों के विरुद्घ प्रकरण दर्ज कर आगे नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।                  -एजेंसी
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.