भरतपुर में नकली सोने की ईंट बनाते 4 अरेस्ट, 12 ईंटें जब्त

Samachar Jagat | Thursday, 01 Dec 2016 06:08:37 PM
4 arrest making fake gold bricks in bharatpur

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर जिले के जुरहरा कस्बे में दबिश देकर पुलिस ने नकली सोने की ईंट बनाते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 

डीग वृत के एएसपी सुरेंद्र कविया के नेतृत्व में आज सवेरे छापे की कार्यवाही कर पुलिस ने 12 नकली सोने की ईंटो के साथ नकली सोने की ईंट बनाने के औजार तथा कुछ जेवरात भी जब्त किए गए हैं। नकली सोने की ईंटो का वजन चार किलो 500 ग्राम बताया गया है। 

इस कार्रवाई में कामां, जुरहरा, नगर, कैथवाड़ा एवं डीग के थानाधिकारी मय जाप्ता एवं क्यूआरटी पुलिस बल शामिल रहा। कविया ने बताया कि जुरहरा क्षेत्र में नकली सोने की ईंट एवं अन्य जेवरात बनाने का धंधा बड़े पैमाने पर चलता है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में संजय सोनी,मनीष सोनी ,मोती लाल सोनी निवासी कस्बा जुरहरा तथा इस्लाम गॉव झेंझपुरी थाना कैथवाडा शामिल है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.