हिमाचल प्रदेश बस दुर्घटना: 38 की पहचान हुई

Samachar Jagat | Friday, 21 Apr 2017 09:19:54 AM
38 dead identified Himachal Pradesh bus accident

शिमला। हिमाचल प्रदेश के चौपाल इलाके में हुई बस दुर्घटना में मारे गए 45 व्यक्तियों में से 38 की पहचान हो गई है। शिमला के उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि पहचान किए गए व्यक्तियों में दो नेपाल और 18 उत्तराखंड के निवासी हैं।

उन्होंने बताया कि अन्य में 13 हिमाचल प्रदेश, चार उत्तर प्रदेश और एक बिहार से है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। सभी 38 पीडि़तों के परिवार वालों को तत्काल 50,000 रुपए बतौर राहत राशि दे दी गई है।

अन्य सात शवों की पहचान करने का प्रयास जारी है। ठाकुर ने बताया कि राहत अभियान पूरा हो चुका है और बाकी शवों की पहचान के बाद उन्हें भी उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.