सार्वजनिक जगह पर शराब पीते पकड़े गए 27 लोग

Samachar Jagat | Saturday, 12 Nov 2016 08:47:50 AM
27 people caught drinking alcohol in a public place

नई दिल्ली। कड़े कानून के बावजूद राजधानी में खुले में शराब पीने वालों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। गुरूवार को दिल्ली सरकार के एक्साइज विभाग ने 27 और लोगों को नियम का उल्लंघन करते हुए दबोचा है। इस अभियान के शुरू होने से लेकर अब तक 149 लोगों को एक्साइज विभाग गिरफ्तार करा चुका है। बृहस्पतिवार को शाहदरा, अंबेडकर नगर, कनॉट प्लेस, सफदरजंग एनक्लेव ,हरी नगर ,समयपुर बादली,आदर्श नगर,द्वारका ,न्यू अशोक नगर और आनंद विहार में लोग खुले में शराब पीते पकड़े गए।

बता दें कि उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के पास ही एक्साइज विभाग भी है। वह अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में मयूर विहार में एक समारोह में गए थे। जहां कुछ लोगों ने उनसे शिकायत की थी शराब की दुकानों के आसपास माहौल खराब हो रहा है। महिलाओं व बेटियों का वहां से निकलना मुश्किल हो रहा है। वह इस बारे में कुछ करें। उनके पास दिल्ली के अन्य इलाकों से भी कुछ शिकायतें आई थीं। जिसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने 24 अक्टूबर को अधिकारियों के साथ मयूर विहार फेस-दो में शराब की कुछ दुकानों पर छापा मारा था। जिसमें एक दुकान का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया था। 

इसके बाद से दिल्ली सरकार ने खुले में शराब पीने पर रोक लगाने के लिए अभियान शुरू किया था। एक्साइज विभाग द्वारा लगातार उल्लंघन करने वालों को पकड़ा जा रहा है। यह अभियान 7 नवंबर से शुरू हुआ है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक बार फिर लोगों से अनुरोध किया है कि वे खुले में शराब ना पिएं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.