21 नक्सलियों का आत्मसमर्पण

Samachar Jagat | Thursday, 18 May 2017 08:45:00 AM
21 Maoists surrenders

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर जिले में तीन ईनामी नक्सलियों समेत 21 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है। बस्तर जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज भाषा को दूरभाष पर बताया कि जिला मुख्यालय में आज बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा, उप पुलिस महानिरीक्षक (दंतेवाड़ा क्षेत्र) सुंदरराज पी तथा जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष 21 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्समर्पण करने वाले नक्सलियों में लक्ष्मण मडक़ामी पर दो लाख रूपए का ईनाम घोषित है। वह क्षेत्र में माओवादियों के मिलिट्री प्लाटून नंबर 26 का सदस्य है। उन्होंने बताया कि नक्सली भारसुराम मंडाली जनमिलिशिया कमांडर है तथा अर्जुन कश्यप कुतुल एलओएस का सदस्य है। दोनों के सर पर एक-एक लाख रूपए का ईनाम घोषित है।अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले अन्य 18 नक्सलियों में महिला नक्सली मंगली मरकाम भी शामिल है। मंगली चेतना नाट्य मंडली की सदस्य है।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने पुलिस को बताया कि वह नक्सलियों की खोखली विचारधारा तथा हिंसा से परेशान हैं  वह अब समाज की मुख्यधारा में शामिल होना चाहते हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली राज्य शासन की आत्मसपर्मण नीति से भी प्रभावित हैं। जिसके कारण उन्होंने हथियार छोडऩे का फैसला किया है।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 10 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया गया है। साथ ही राज्य सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत भी उनकी मदद की जाएगी।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.