खटीमा में विषाक्त भोजन से 19 सैनिक बीमार

Samachar Jagat | Sunday, 20 Nov 2016 12:20:04 AM
19 soldiers ill from food poisoning in khatima

खटीमा। उत्तराखण्ड में उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में आज विषाक्त भोजन से 19 सैनिकों की तबीयत खराब हो गयी। सभी बीमार सैनिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

2/11 जी.आर. बटालियन के सुबेदार के.एस. राय ने बताया कि सुबह लखनऊ सेना मुख्यालय से बनबसा स्थित सेना शिविर में नियमित प्रशिक्षण के जा रहे सैनिकों ने रास्ते में यहां से करीब 40किलोमीटर दूर पीलीभीत में अपराह्न भोजन किया था। उन्होंने भोजन करने के बाद कुल 150 सैनिकों में से 19 सैनिकों को उल्टियां और चक्कर आने की शिकायत हो गयी। उन्हें यहांं के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सैनिकों का इलाज कर रहे चिकित्सक डा. आई.ए. खान ने बताया कि सभी सैनिकों की हालत खतरे से बाहर है।

खटीमा के उपजिलाधिकारी विजय नाथ शुक्ला ने बताया कि प्रशासन की तरफ से सैनिकों को तत्काल राहत पहुंचाई जा रही है। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी सैनिकों की अस्पताल से छुट्टी कराकर गन्तव्य की तरफ रवाना कर दिया जायेगा। 

सेना के सभी जवानों की नई भर्ती हुई है तथा नियमित प्रशिक्षण के लिए वे पास ही चम्पावत जिले में अंतरराष्ट्रीय नेपाल सीमा स्थित बनबसा में सेना के शिविर में आ रहे थे। सैनिकों के बीमार होने की खबर मिलते ही बनबसा से भी सेना के वरिष्ठ अधिकारी एवं चिकित्सक अस्पताल में पहुंच गये हैं।
बीमार सैनिकों के नाम राजू गुरंग, धनवीर, सोवियत राय, अंगत राय, मनीराम, सोहन, राजेश दिवान, विशाल राय, विवेक लिंबु, धनबहादुर राय, जुलेश योहान, सतीश भलबु, सोमल चंद, संदीप राय, बिसन भलबु, पियुष भलबु, सुमित छत्री, सोनम तरांग और सोमेश चंद हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.