शादी का झांसा देकर 17 वर्षीय नाबालिग के साथ रेप, दो दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

Samachar Jagat | Monday, 07 Nov 2016 06:08:44 PM
17 year minor girl raped in meerut up

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर की लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार करने के सिलसिले में एक युवक और उसके मित्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने उन्हें मिली शिकायत के आधार पर आज कहा कि थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी एक किशोरी को उसके पड़ोसी ने एक दोस्त की मदद से घर बुलाया और उसके साथ बलात्कार किया। युवक पिछले छह महीने से किशोरी से विवाह का वादा करके उसके साथ यौन संबंध बना रहा था।

उन्होंने कहा, युवक ने इस संबंध में किसी को बताने पर किशोरी को विवाह नहीं करने की धमकी दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
भाषा 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.