MH: स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण में 15,827 उम्मीदवार मैदान में

Samachar Jagat | Saturday, 19 Nov 2016 10:06:25 PM
15827 candidates in the first round of local elections in maharashtra

मुंबई। महाराष्ट्र में 164 नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायत की 3,706 सीटों के लिए 15,827 प्रत्याशी मैदान में हैं जहां पर पहले चरण का मतदान 27 नवंबर को होगा।

राज्य चुनाव आयुक्त जे एस सहारिया ने आज यहां संवाददाताओं को बताया कि 147 स्थानों पर नगर पालिका परिषदों के अध्यक्ष पद के लिए 1013 उम्मीदवार है।

बहरहाल, 27 प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि सांगली जिले के शिराला नगर पंचायत से एक भी नामांकन प्राप्त नहीं हुआ है। इसलिए मतदान 164 नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों की 3706 सीटों पर होगा।

कुल 24,191 नामांकन प्राप्त हुए थे जिनमें से 20,716 पत्र वैध पाए गए और 4,889 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। मतदान 27 नवंबर को होगा और मतगणना अगले दिन की जाएगी।
भाषा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.