हरियाणा में NH-1 पर वाहनों की टक्कर से 15 घायल

Samachar Jagat | Thursday, 08 Dec 2016 02:44:08 PM
15 injured from the collision of vehicles on NH 1 in Haryana

चंडीगढ़। हरियाणा में कुरुक्षेत्र के पास गुरुवार को घने कोहरे की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 1 (एनएच-1) पर वाहनों के टकराव से कम से कम 15 लोग घायल हुए। पुलिस ने बताया कि अंबाला को दिल्ली से जोडऩे वाले राजमार्ग पर सुबह 9 बजे के आसपास घने कोहरे के चलते वाहनों की टक्कर हुई।

हादसे के बाद घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया और एक घंटे से अधिक के समय के बाद यातायात बहाल हुआ। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि टकराव के चलते राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। पुलिस के अनुसार, लगभग 20 वाहनों की टक्कर हुई। इनमें बसें भी शामिल थीं।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.