सर्व शिक्षा विभाग में 288 पदों पर सीधी भर्ती

Samachar Jagat | Thursday, 16 Mar 2017 08:52:48 AM
Sarva Shiksha Vibhag recruitment of 288 posts of Program assistant, KVBV teacher

राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद् ने सर्व शिक्षा अभिान के तहत प्रोग्राम असिस्टेंट और केजीबीवी में टीचरों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इसके अंतर्गत 288 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 से 31 मार्च और 5 अप्रैल से 27 अप्रैल तक साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। 

भर्ती का विस्तृत विवरण

पदों की संख्या 288

पद नाम : प्रोग्राम असिस्टेंट और केजीबीवी टीचर

आयु सीमा : उम्मीदवार की आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

योग्यता : पदों की भर्ती विभिन्न स्तर पर की जाएगी, इसके अलग स्तर के अलग योग्यता निर्धारित की गई है। यह इस प्रकार है...

क्र. सं. पद का नाम पद हेतु योग्यता
1.

उपनिदेशक 
राज्य स्तर पर 

राजस्थान शिक्षा सेवा का अधिकारी, जो प्रधानाचार्य, राउमावि के पद पर कार्यरत हो। 
परिवीक्षण/पैडागोजी/संबलन/शोध/डॉक्यूमेंटेशन/गुणवत्ता/प्लानिंग/कंप्यूटर का ज्ञान आदि में से किसी एक या अधिक में अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
2. सहायक निदेशक एवं सहायक निदेशक (शिक्षा का अधिकार) 
राज्य स्तर 
राजस्थान शिक्षा सेवा के कार्मिक जो व्याख्याता, राउमावि के पद पर कार्यरत हो।
परिवीक्षण/पैडागोजी/संबलन/शोध/डॉक्यूमेंटेशन/गुणवत्ता/प्लानिंग/कंप्यूटर का ज्ञान आदि में से किसी एक या अधिक में अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
3. अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक 
जिला स्तर पर
राजस्थान शिक्षा सेवा का अधिकारी, जो प्रधानाचार्य, राउमावि के पद पर कार्यरत हो। 
परिवीक्षण/पैडागोजी/संबलन/शोध/डॉक्यूमेंटेशन/गुणवत्ता/प्लानिंग/कंप्यूटर का ज्ञान आदि में से किसी एक या अधिक में अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
4. कनिष्ठ अभियंता 
राज्य, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर
राज्य सरकार के जल संसाधन, सार्वजनिक निर्माण, जन स्वस्थ्य अभियांत्रिकी, ज.ग्र.वि. एवं भू संरक्षण, पंचायत राज विभाग (कृषि विभाग को छोडक़र) आदि राजकीय विभागों में कार्यरत सहायक अभियंता। 
राज्य सरकार के नियमानुसार प्रतिनियुक्तिपर आने की पात्रता रखते हो।
5. कनिष्ठ अभियंता राज्य, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर राज्य सरकार के जल संसाधन, सार्वजनिक निर्माण, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, भू-संरक्षण, पंचायती राज विभाग (कृषि विभाग को छोडक़र) आदि में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता जिन्हें सिविल में कार्य करने का 1 वर्ष का अनुभव हो।
राज्य सरकार के नियमानुसार प्रतिनियुक्तिपर आने की पात्रता रखते हो।
6. सहायक परियोजना समन्वयक-शिक्षा का अधिकार, 
जिला स्तर पर
राजस्थान शिक्षा सेवा के कार्मिक जो व्याख्याता, राउमावि के पद पर कार्यरत हो।
7. सहायक परियोजना समन्वयक 
जिला स्तर पर
राज्यस्थान शिक्षा सेवा के कार्मिक जो व्याख्याता, राउमावि के पद पर कार्यरत हो।
8. कार्यक्रम सहायक 
जिला स्तर पर
जो राजकीय विद्यालयों में सेकंड ग्रेड अध्यापक के पद पर कार्यरत हो।
9. संदर्भ व्यक्ति 
ब्लॉक स्तर पर 
जो राजकीय विद्यालयों में सेकंड ग्रेड अध्यापक के पद पर कार्यरत हो।
10. वरिष्ठ/कनिष्ठ लिपिक 
जिला एवं ब्लॉक स्तर पर
वरिष्ठ/कनिष्ठ लिपिक पर कार्यरत कार्मिक जो न्यूनतम 2 वर्षों का लिपिक कार्य का अनुभव रखता हो। कंप्यूटर की जानकारी रखने वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।



चयन की प्रक्रिया : उम्मीदवार का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.