हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने दसवीं का परिणाम दोबारा किया जारी

Samachar Jagat | Tuesday, 23 May 2017 09:53:48 AM
Haryana School Education Board Tenth result released again

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने दसवीं का परीक्षा परिणाम दोबारा से जारी किया है। पहले जारी किए गए परिणामों में कुछ त्रुटी होने के कारण बोर्ड को ये निर्णय लेना पड़ा। दोबारा परिणाम जारी होने के बाद मेरिट लिस्ट भी फिर से जारी की गई है। 

दोबारा से जारी हुए परिणामों के मुताबिक सिरसा के युद्धवीर ने 499 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया है। तो वहीं दूसरे स्थान पर 496 अंक के साथ जींद के सुमीत रहे है। वहीं पहले जारी किए गए परीक्षा परिणामों में पहले टाॅप पर आई फतेहाबाद की मोनिका रानी को पांचवा स्थान प्राप्त हुआ है। 

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 2017 में संचालित सैकेण्डरी परीक्षा का परिणाम 50.49 फीसदी रहा है। जबकि स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 35.48 फीसदी रहा है। परीक्षा में 55.30 प्रतिशत लड़कियों को सफलता मिली है। वहीं लड़कियों से पिछड़ते हुए लड़कों की सफलता का प्रतिशत 46.52 रहा है। 

बता दें कि इससे पहले बोर्ड की ओर से चार बजे के करीब परीक्षा परिणाम जारी किया गया और गड़बडी पाए जाने के बाद शाम को वापस भी ले लिया गया। इसका कारण तकनीकी खामी बताया गया था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.