केंद्रीय विद्यालयों में भी शुरू होगी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया

Samachar Jagat | Wednesday, 15 Feb 2017 06:14:35 PM
Central schools will also begin the process online

नई दिल्ली। केंद्रीय विद्यालय में भी अब अन्य विभागों की तर्ज पर जल्द ही प्रवेश  प्रक्रिया ऑनलाइन होने वाली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केन्द्रीय विद्यालय की ओर से इस प्रक्रिया से सम्बंधित तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी देते हुए बताया कि इस बार साल केंद्रीय विद्यालयों में स्टूडेंट्स की प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी।

उन्होंने बताया कि हमारे देश में लगभग एक हजार केंद्रीय विद्यालय हैं। इस प्रक्रिया में मंत्रालय कमजोर तथा पिछड़े वर्ग के बच्चों के प्रवेश के लिए भी विशेष रणनीति बना रहा है। इससे पिछड़े वर्ग के बच्चों को पूरी तरह लाभ पहुंचेगा। इसके माध्यम से प्रवेश लेना थोड़ा आसान हो जाएगा। जिससे पिछड़े तथा दुर्बल वर्ग के बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में पढऩे के अवसर बढ़ जाएंगे। इसके लिए मंत्रालय रणनीति बनाने में जुट गया है। प्रक्रिया से सम्बंधित तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.