2018 तक सरकारी विभागों में होंगी 2.80 लाख भर्तियां

Samachar Jagat | Thursday, 02 Mar 2017 12:41:39 PM
By 2018, government departments will hire 2.80 million

मोदी सरकार युवाओं को नोकरी देने के लिए नई योजना पर काम कर रही है। देश के युवाओं को रोजगार देने के लिए मोदी कई बार अपने भाषणों में भी कह चुके है, लेकिन अब केंद्र सरकार इसको लेकर गंभीर नजर आ रही है।

मीडिया खबरों के मुताबिक केंद्र सरकार, सरकारी विभागों में करीब 2.80 लाख कर्मचारियों की भर्ती करने जा रही है। इस भर्ती प्रकिया को पूरा करने की समय सीमा, मार्च 2018 तय की गई है।

एक अनुमान के मुताबिक 2016 में सरकारी कर्मचारियों की संख्या 32.84 लाख थी जोकि 2018 तक 35.67 लाख हो जाएगी। काले धन पर लगाम कसने में अहम भूमिका निभाने वाले आयकर विभाग में कर्मचारियों की संख्या 46 हजार से बढाकर 80 हजार कर दी जाएगी। 

ऐसा ही कस्टम और एक्साइज डिपार्टमेंट में भी किया जाएगा, जहां 41 हजार लोगों की भर्ती की जाएगी। फिलहाल इन विभागों में करीब 50,600 कर्मचारी काम कर रहे हैं, लेकिन 2018 तक यह संख्या 91,700 हो जाएगी।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.